वित्त आयोग प्रैक्टिस सेट-1
प्रश्नः1 सामान्य रूप से भारत में प्रति पांच वर्ष बाद वित्त आयोग की नियुक्ति की जाती है।
- राज्यों की वित्तीय स्थिति निर्धारित करने के लिए
- केंद्रीय सरकार की वित्तीय स्थिति निर्धारित करने के लिए
- केंद्रीय सरकार के वित्तीय संसाधन निर्धारित करने के लिए
- केंद्रीय अनुदान और संघ के राजस्व में राज्यों का अंश निर्धारित करने के लिए
उत्तर- केंद्रीय अनुदान और संघ के राजस्व में राज्यों का अंश निर्धारित करने के लिए
प्रश्नः2 निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, भारत के राष्ट्रपति द्वारा वित्त आयोग की नियुक्ति से संबंधित है?
- 200
- 250
- 280
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- 280
प्रश्नः3 निम्न में से किस एक की सिफारिशों के आधार पर संघ एवं राज्यों के बीच वित्तीय वितरण होता है?
- वित्त आयोग
- अंतर्राज्यीय काउंसिल
- योजना आयोग
- सहकारिता आयोग
उत्तर- वित्त आयोग
प्रश्नः4 केंद्र तथा राज्यों के मध्य वित्त का विभाजन निम्न में से किसकी संस्तुतियों के आधार पर होता है?
- योजना आयोग के
- लोक लेका समिति के
- वित्त आयोग के
- राष्ट्रीय विकास परिषद के
उत्तर- वित्त आयोग के
प्रश्नः5 निम्नलिखित में से कौन केंद्र और राज्यों में राजस्व बंटवारे के लिए मापदंडों की अनुशंसा करता है?
- वित्त आयोग
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय
- अंतर्राज्यीय काउंसिल
- योजना आयोग
उत्तर- वित्त आयोग
प्रश्नः6 केंद्र एवं राज्यों के बीच करों की शुद्ध आय के वितरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था मूल सिद्धांत को निरूपित करेगी?
- योजना आयोग
- राष्ट्रीय विकास परिषद
- वित्त आयोग
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय
उत्तर- वित्त आयोग
प्रश्नः7 वित्त आयोग का गठन किया जाता है, प्रत्येक-
- तीसरे वर्ष
- पांचवे वर्ष
- दूसरे वर्ष
- चौथे वर्ष
उत्तर- पांचवे वर्ष
प्रश्नः8 वित्त आयोग का गठन किया जाता है?
- 4 वर्ष की अवधि के लिए
- 7 वर्ष की अवधि के लिए
- 5 वर्ष की अवधि के लिए
- 10 वर्ष की अवधि के लिए
उत्तर- 5 वर्ष की अवधि के लिए
प्रश्नः9 वित्त आयोग का मुख्य कार्य है-
- केंद्रीय करों में राज्यों के भाग तथा केंद्र द्वारा राज्यों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता के सिद्धांत निर्धारित करना
- राज्यों पर वित्तीय नियंत्रण
- केंद्र पर वित्तीय नियंत्रण
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- केंद्रीय करों में राज्यों के भाग तथा केंद्र द्वारा राज्यों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता के सिद्धांत निर्धारित करना।
प्रश्नः10 भारत में संघीय वित्त आयोग संबंध रखता है-
-
- राज्यों के बीच वित्त से
- राज्यों एवं केंद्र के बीच वित्त से
- केंद्र एवं स्वशासित सरकारों के बीच वित्त से
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- राज्यों एवं केंद्र के बीच वित्त से
प्रश्नः11 केंद्र व राज्यों के मध्य वित्त का बंटवारा किसकी सिफारिश पर होता है?
- वित्त मंत्रालय
- वित्त आयोग
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
- नाबार्ड
उत्तर- वित्त आयोग
प्रश्नः12 12वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
- ए.एम. खुसरो
- मोन्टेक सिंह
- के.सी. पंत
- सी. रंगराजन
उत्तर- सी रंगराजन
प्रश्नः13 14वें वित्त आयोग का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था?
- शांत कुमार
- वाई.वी. रेड्डी
- सी. रंगराजन
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- वाई.वी. रेड्डी
प्रश्नः14 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है?
- एन.के. सिंह
- अशोक लवासा
- शशिकांत दास
- रतन वाटल
उत्तर- एन.के. सिंह
प्रश्नः15 वित्त आयोग का एक चेयर मैन होता है, और-
- सात अन्य सदस्य
- पांच अन्य सदस्य
- चार अन्य सदस्य
- अन्य इतने सदस्य जितने समय-समय पर राष्ट्रपति निर्मीत करें
उत्तर- चार अन्य सदस्य
प्रश्नः16 राज्य वित्त आयोग के संबंध मे निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?
- यह एक अनौपचारिक संस्था है।
- यह एक संवैधानिक संस्था है।
- यह एक प्रशासनिक संस्था है।
- उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर- यह एक संवैधानिक संस्था है।
प्रश्नः17 राज्य वित्त आयोग है, एक-
- विधित संस्था
- संवैधानिक संस्था
- असांविधिक संस्था
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- असांविधिक संस्था
प्रश्नः18 भारत के वित्त आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
- वह अवसंरचना विकास हेतु विदेशी पूंजी अंतर्प्रवाह प्रोत्साहित करता है।
- वह सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में समुचित वित्त विवरण को सुगम बनाता है।
- वह वित्तीय प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर- इनमें से कोई नहीं
प्रश्नः19 13 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
- इंदिरा राजारामन
- विजय केलकर
- सी. रंगराजन
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर- विजय केलकर
प्रश्नः20 निम्नलिखित में से कौन, वित्त आयोग द्वारा की गई प्रत्येक सिफारिश को संसद के प्रत्येक सदन के समझ रखवाएगा?
- भारत का राष्ट्रपति
- लोक सभा का अध्यक्ष (स्पीकर)
- भारत का प्रधानमंत्री
- संघीय वित्त मंत्री
उत्तर- भारत का राष्ट्रपति