\ Daily Current Affairs In Hindi | दैनिक करेंट अफेयर्स 2023 के महत्वपूर्ण प्रश्न

Daily Current Affairs In Hindi | दैनिक करेंट अफेयर्स 2023 के महत्वपूर्ण प्रश्न

Daily Current Affairs In Hindi | दैनिक करेंट अफेयर्स 2023 के महत्वपूर्ण प्रश्न

Daily Current Affairs In Hindi: के इस सीरीज में राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, पर्यावरण एवं परिस्थितकी करेंट अफेयर्स, खेल कूद करेंट अफेयर्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स और अर्थव्यस्था करेंट अफेयर्स के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं SSC CGL, STENO, CHSL, MTS, UP LEKHPAL, UP POLICE CONSTABLE, UP SUB INSPECTOR, UPSC IAS PCS AND ALL STATE EXAMS के लिए डेली करेंट अफेयर्स उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि अन्य विषय है।

6 September 2023 Current Affair

Q.1 हाल ही में राष्ट्रीय विजेता (डायबिटोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर) 2023 से किसे सम्मानित किया गया है ?

उत्तर: डॉ नवनीत अग्रवाल

Q.2 हाल ही में अच्छी वायु गुणवत्ता के CODE उपकरण की खोज किस आईआईटी संस्थान ने किया है ?

उत्तर: आईआईटी जोधपुर

Q.3 हाल ही में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के किस विश्वविद्यालय में S20 सम्मेलन का उदघाटन किया है?

उत्तर: एमडी विश्वविद्यालय नोएडा

Q.4 हाल ही में दिव्यांग बच्चो को सशक्त बनाने के लिए सबल योजना की राज्य ने शुरु किया है ?

उत्तर: हिमाचल प्रदेश

Q.5 डेंगू की मृत्यु दर सबसे अधिक किस देश में देखी गई है?

उत्तर: बंगलादेश

Q.6 प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है इस बार 2023 की थीम क्या है ?

उत्तर: शिक्षा पुनर्प्राप्ति के केंद्र में शिक्षक

Q.7 भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान और चीन के बॉर्डर पर सैन्य अभ्यास किया गया है नाम क्या है?

उत्तर: त्रिशूल सैन्य अभ्यास

 

29 August 2023 Current Affair

Q.1 लोक निर्माण विभाग PWD ने उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर सड़क मरम्मत हेतु एंबुलेंस सेवा शुरू की है?

उत्तर: सड़क मरम्मत एंबुलेंस पहल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में शुरू की गई है इसका उद्देश्य सड़कों पर गड्ढा को समाप्त करना है ।

Q.2 उत्तर प्रदेश से कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है?

उत्तर: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए कुल 50 शिक्षकों को चयनित किया गया है जिसमें से तीन शिक्षक उत्तर प्रदेश से शामिल है।

Q.3 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली महिला फील्ड निदेशक कौन बनी है?

उत्तर: डॉक्टर सोनाली घोष को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली महिला क्षेत्र निदेशक बनाया गया है जो 1 सितंबर से अपना कार्य भार दिखेंगी।

Q.4 छठी जनगणना के अनुसार लघु सिंचाई में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा?

उत्तर: जल शक्ति मंत्रालय ने लघु सिंचाई योजना पर छठी जनगणना रिपोर्ट जारी किया जिसमें उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर रहा।

Q.5 हाल ही में दूसरा G20 मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार का गोलमेज सम्मेलन आयोजित हुआ?

उत्तर: गुजरात राज्य के गांधीनगर में दूसरा G20 मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारों का गोलमेज सम्मेलन आयोजित हुआ ?

28 August 2023 Current Affairs

Q.1 हाल ही में किस भारतीय नौसेना जहाज ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह का दौरा किया है?

उत्तर: 21 अगस्त, 2023 को आईएनएस सुनयना ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह में दौरा किया और जहाज ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के जहाज एसएएस किंग सेखुखुने I के साथ डरबन से पैसेज अभ्यास किया।

Q.2 हाल ही में किस आईआईटी को एक गुमनामी व्यक्ति ने 160 ₹ करोड़ का दान दिया है?

उत्तर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे को एक गुमनामी व्यक्ति ने 160 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है।

Q.3 हाल ही में किस देश ने सात आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित आपूर्ति की मांग की है?

उत्तर: बंगलादेश

Q.4 सयुंक्त राष्ट्र बाल कोश (UNICEF ) रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक हथियार दूषित देशों में से एक है?

उत्तर: यूनिसेफ के अनुसार अफगानिस्तान में विस्फोटों और गैर-विस्फोटित खदानों के 85 प्रतिशत पीड़ित बच्चे हैं, जिससे यह सबसे अधिक हथियार-दूषित देशों में से एक बन गया है।

Q.5 हाल ही में पहला पेपर लेश लेनदेन भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है?

उत्तर: सिंगापुर

Q.6 इमर्जिंग डेवलपर ऑफ द ईयर के रुप में किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर: नोटांडास रियल्टी को “इमर्जिंग डेवलपर ऑफ द ईयर 2022” से सम्मानित किया गया

Q.7 भारत प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस किस तिथि को मानने की घोषणा की है?

उत्तर: चंद्रयान-3 के यादगार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 23 अगस्त राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

Q.8 महिला समानता दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर: महिला समानता दिवस 2023 का थीम “Embrace Equity,” है, यह दिवस हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है।

Q.9 हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन में कितने और नए देश शामिल किए जायेंगें?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में संपन्न हुई ब्रिक्स समिट में 6 नए देशों को एंट्री मिली है।

Q.10 हाल ही में संपन्न हुआ शतरंज विश्व कप को किसने जीता है?

उत्तर: शतरंज विश्व कप के फाइनल मैच में इंडिया के प्रगनाननंदा को नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने हरा कर जीत हासिल की।

 

Latest Sarkari Vaccancy 2023 Click Here
Daily Current Affairs PDF Click Here
IAS Interview Question Click Here
Interesting GK Question Click Here
SSC CGL/CHSL Click Here
Visit Home  Click Here

आज के समय में सभी परिक्षाओं में Current Affairs के सवाल जरुर पुछे जाने लगे हैं दिन प्रतिदिन नई नई योजनाएं, खोज, पुरुस्कार एवं नियुक्तियां जैसी खबर देश विदेश से निकलकर सामने आती है, जिसे दीप्तिमान एकेडमी द्वारा प्रतियोगी छात्रों के लिए व्याख्या सहित प्रश्र और उत्तर को उपलब्ध कराया जाता है।

करेंट अफेयर्स पढ़ना उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना आपका स्टैटिक जीके है, पिछले लगातार कई वर्षो से करेंट अफेयर्स में सवाल काफ़ी कठिन बनने लगा है, सभी नौकरी के इच्छुक विद्यार्थी वार्षिक एवं छमाही करेंट अफेयर्स की सीरीज को पढ़ते रहते हैं। अगर ये विद्यार्थी daily current affairs को पढ़ते रहें तो इन्हे वार्षिक करेंट अफेयर्स को पढ़ना आसान हो जाएगा।

Daily Current Affairs In Hindi

हमारे इस पोस्ट में विभिन्न प्रकार के प्रश्न दिए गए हैं जो 29 अगस्त 2023 का लेटेस्ट अपडेट देश विदेश से निकलकर सामने आया है। दिए गए सवाल व्याख्या सहित हैं इसके साथ ही ये प्रश्न परीक्षा के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment