Chandrayaan – 3 Mission Soft Landing
Chandrayaan – 3 Mission Soft Landing: इसरो की सफलता ने आज आसमान छू लिया आखिर में पूरी दुनिया की निगाह चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग होने पर टिकी हुई थी चंद्रयान 3 मिशन की आज शाम 6 बजे सफल पूर्वक लैंडिंग हो गई इस सफलता को देख भारतीयों खुशी की लहर दौड़ गई है
चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रमा के साउथ पोल अर्थात दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ अपना ही इतिहास रच दिया ,भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने आज भारत को चंद्रयान 3 मिशन को चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कराकर दुनिया का पहला देश बना दिया है अमेरिका, सोवियत रूस और चीन ने चन्द्रमा पर लेंडिंग कराने में सफल हुए है लेकीन अभी तक कोई दुनियां का कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग नही करा पाया है।