28 October 2023 Current Affairs In Hindi :
Daily Current Affairs के इस सीरीज में राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, पर्यावरण एवं परिस्थितकी करेंट अफेयर्स, खेल कूद करेंट अफेयर्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स और अर्थव्यस्था करेंट अफेयर्स के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं SSC CGL, STENO, CHSL, MTS, UP LEKHPAL, UP POLICE CONSTABLE, UP SUB INSPECTOR, UPSC IAS PCS AND ALL STATE EXAMS के लिए डेली करेंट अफेयर्स उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि अन्य विषय है।
1. भारत सरकार द्वारा गठित 22वें विधि आयोग का कार्यकाल_ तक बढ़ा दिया गया है।
A. 31 अगस्त, 2024
B. 31 अगस्त, 2025
C. 31 अगस्त, 2026
D. 31 अगस्त, 2027
उत्तर : भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के 22वें विधि आयोग के कार्यकाल को 31 अगस्त, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। |
2. ओलम्पिक का नया आदर्श वाक्य क्या है?
A. सिटियस, आल्टियस, फोर्टियस
B. सिटियस, आल्टियस, फोर्टियस, कम्युनिटर
C. सिटियस, फोर्टियस
D. सिटियस, फोर्टियस, कम्युनिटर
3. हाल ही में किस राज्य के ‘मर्चा धान‘ को जी. आई. टैग प्रदान किया गया है ?
A. उत्तरप्रदेश
B बिहार
C. झारखण्ड
D. पश्चिम बंगाल
4. हाल ही में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत__ से कनाडा में कुछ वीजा सेवाएं फिर से शुरू करेगा।
A. 26 अक्टूबर
B. 28 अक्टूबर
C. 26 नवम्बर
D. 26 दिसंबर
उत्तर : भारत ने हाल ही में, कहा कि वह 26 अक्टूबर से कनाडा में कुछ श्रेणी की वीजा सेवाएं फिर शुरू करेगा। यह कदम एक सिख अलगाववादी की हत्या पर राजनयिक विवाद के बीच वीजा सेवाएं निलंबित किए जाने के एक महीने से अधिक समय बाद उठाया जा रहा है। |
5. हाल ही में निम्नलिखित में किस देश को जून, 2023 में 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया?
A. अल्जीरिया
B. गुयाना
C. स्लोवेनिया
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर : अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया को 6 जून, 2023 को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है। |
6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। इस मंदिर का निर्माण किस वास्तुकला शैली में किया जा रहा है?
A. नागर शैली
B. द्रविड़ शैली
C. वेसर शैली
D. कोई नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर को कहा है कि वह 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, नागर शैली में किया जा रहा है, जिसमें पाँच गुंबद होंगे। ‘नागर’ शब्द ‘नगर’ से बना है। सर्वप्रथम नगरों के निर्माण में इस शैली के प्रयोग होने के कारण इसे मंदिर वास्तुकला की नागर शैली कहते हैं। |
7. हाल ही में एशियन पैरा गेम्स 2023, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के किस शहर में आयोजित किए जा रहे हैं?
A. बीजिंग
B. शंघाई
C. हांगझोऊ
D. वुहान
उत्तर : एशियन पैरा गेम्स 2023, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। भारत की तरफ से एशियन पैरा गेम्स के चौथे संस्करण में कुल 303 एथलीट भेजे गए हैं जिनमें 191 पुरुष और 112 महिला शामिल हैं। |
8. हाल ही में किस राज्य के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल (एसएफटीएस) को भारतीय सेना की पहली वर्टिकल विंड टनल (वीडब्ल्यूटी) मिली है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. पंजाब
D. उत्तर प्रदेश
9. हाल ही में चर्चा में रहा i4c इंडिया क्या है?
A. बैंकिंग अपराध समन्वय केंद्र
B. साइबर अपराध समन्वय केंद्र
C. आतंकवाद अपराध समन्वय केंद्र
D. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (i4c) देश में साइबर अपराध से समन्वित और व्यापक तरीके से निपटने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की एक पहल है। |
10. चर्चा में रहे मैराथन धावक “केल्विन किप्टम’ किस देश से सबंधित है ?
A. जर्मनी
B. केन्या
C. नीदरलैंड
D. साउथ अफ्रीका
Read Also
- शक्ति का स्वरूप ( the nature of power )
- नौकरशाही का विकास
- राज्य के प्रमुख लोकनृत्य
- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023