\  राज्य की मंत्रिपरिषद (अनुच्छेद 163) - Deeptiman Academy

 राज्य की मंत्रिपरिषद (अनुच्छेद 163)

Hello dear students Deeptiman Academy में आप सभी का स्वागत है | हमारी इस website पर आप सभी को Daily लिए गए Class का PDF और उससे संबधित content दिया जायेगा ताकि सभी विद्यार्थियों को अधययन करने में सुबिधा हो सके |

 राज्य की मंत्रिपरिषद (163)

राज्य के मंत्रिपरिषद को तीन भागो में बांटा गया है जो इस प्रकार से है –

  1. कैबिनेट मंत्री
  2. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार , कैबिनेट के अधीन )
  3. उपमंत्री

गठन (अनुच्छेद 164)

  • सबसे पहले बहुमत दल के नेता को राज्यपाल मुख्यमंत्री नियुक्त करता है | इसके बाद मुख्यमंत्री कि सलाह से अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करेगा |
  • वैसे तो राज्य पाल किसी भी व्यक्ति को मंत्री को नियुक्त कर सकता है लेकिन ऐसे नियुक्ति को 6 महीने के भीतर विधानसभा या विधानपरिषद की सदस्यता लेनी होंगी
  • मुख्यमंत्री अन्य मंत्रियों के विभागों का बटवारा करता है

मंत्रीपरिषद के आकार

विधानसभा के कुल सदस्य संख्या का 15% होगा लेकिन 12 से कम मंत्री नही हो सकते |

  • मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता है वही बैठको की अध्याक्षता करता है बैठकों में केवल मंत्री भाग लेते है निर्णय सामूहिक होता है |
  • सामूहिक उत्तरदायित्य :विधानसभा के प्रति अर्थात विधानसभा एक भी मंत्री के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त कर दे तो पूरी मंत्रीपरिषद को इस्तीफा देना पड़ता है |

मुख्यमंत्री का कर्तव्य (167)

मुख्यमत्री का यह कर्तव्य होगा की —–

  1. मंत्रीमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी राज्यपाल को देगी इसका उल्लेख Article 167(1) में किया गया है
  2. राज्यपाल जो भी जानकारी मांगे उसे दे| अनुच्छेद 167 (2) के तहत यदि किसी मंत्री ने व्यक्तिगत कोई निर्णय लिया है तो राज्यपाल के कहने से उसे रखवाएगा |

राज्य मंत्रिपरिषद से संबधित MCQ

Q.1 केंद्र के सामान ही राज्य मंत्रिपरिषद के कितने वर्ग हैं

  1. 4
  2. 5
  3. 2
  4. 3

3

 

Q.2 निम्नलिखित में राज्य मंत्रिपरिषद का मुखिया कौन होता है

  1. राज्यपाल
  2. मुख्यमंत्री
  3. उपमुख्यमंत्री
  4. इनमे से नही

मुख्यमंत्री

 

Q.3 मुख्यमंत्री समेत राज्य में मंत्रियों की न्यूनतम संख्या कितने से कम नहीं होनी चाहिए 

  1. 12
  2. 15
  3. 14
  4. 11

12

 

Q.4 राज्य विधानसभा के प्रति मंत्रिपरिषद का सामूहिक उत्तरदायित्व का उल्लेख है ?

  1. Article 154
  2. Article 161
  3. Article 164
  4. Article 148

Article 164

 

Q.5 राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मंत्रियों) की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?

  1. राज्यपाल
  2. मुख्यमंत्री
  3. उपमुख्यमंत्री
  4. None of these

राज्यपाल

 

Q.6 राज्य विधान परिषद का सदस्य का सदस्य होने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?

  1. 35 वर्ष
  2. 30 वर्ष
  3. 25 वर्ष
  4. 21 वर्ष

30 वर्ष

 

Q.7  संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल ( Governor) की नियुक्ति की जाती है ?

  1. अनुच्छेद 152
  2. अनुच्छेद 140
  3. अनुच्छेद 155
  4. अनुच्छेद 148

155

 

Q.8 किसी राज्य के लोकायुक्त की नियुक्ति कौन करता है ?

  1. राष्ट्रपति
  2. राज्यपाल
  3. मुख्यामंत्री
  4. उच्चन्यालय का मुख्यान्यधीश

 

राज्यपाल

Q.9 वर्तमान समय में कितने राज्यों में द्विसदनात्मक विधानमंडल की व्यवस्था है ?

  1. 5
  2. 8
  3. 9
  4. 6

6

 

Q.10 मंत्रिपरिषद की संख्या विधानसभा के सदस्यों के 15 परसेंट से ज्यादा नही हो सकती है इसका उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है

  1. 164 (1A)
  2. 166
  3. 167
  4. 156

164 (1A)

 

यदि आप लोगो को किसी भी प्रकार का हमें सुझाव देना है तो comment करके जरूर बताये | मै कोशिश करूँगा और बेहतर करने का , हमारा यह प्रयास महेंद्र सर के मार्गदर्शन में जरी रहेगा|

Leave a Comment